Bribe: सागर लोकायुक्त की कार्रवाई- 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार

bribe News

पन्ना/सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna District) में सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने उप तहसील हरदुआ के एक पटवारी (Patwari) को रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन बंटवारे के एवज में रिश्वत (Bribe) मांग रहा था, जिसकी शिकायत सागर लोकायुक्त के पास पहुंची थी।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से मांगा समय, अब 26 अप्रैल को आरक्षण पर सुनवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले की उप तहसील के हरदुआ गांव में हल्का नंबर एक चंद्रावर के पटवारी देवेंद्र पिता बाबूलाल प्रजापति ने  सुरसिंह पिता कामता प्रसाद लोधी से जमीन का बंटवारा कराने के एवज में पांच हजार की रिश्वत (Bribe) मांग की थी, जिसकी शिकायत 25 मार्च को सागर लोकायुक्त एसपी से की गई थी और साक्ष्य भी पेश किए गए थे। मामले की जांच के बाद  टीम सागर से पन्ना पहुंची।

टीम ने सुरसिंह पिता कामता प्रसाद लोधी को रिश्वत के 5 हजार रुपए दिए और पटवारी को देने को कहा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के 5 हजार रुपए लिए वैसे ही पीछे से लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोच लिया।इसके बाद जैसे ही हाथ धुलवाए तो लाल हो गए।  पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews