उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में 30 मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, पारदर्शिता रखने के लिए ऑनलाइन ही होगी परीक्षा

उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में 30 मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, पारदर्शिता रखने के लिए ऑनलाइन ही होगी परीक्षा

PhD entrance exam: उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय ने लंबे समय बाद एक बार फिर पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जो 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। साथ ही इस बार की परीक्षा ऑनलाइन ही होगी, जिसमें विद्यार्थियों को कम्प्युटर पर पेपर मिलेगा और उन्हें उसी दिन परिणाम भी मिलेगा। दरअसल यह महत्वपूर्ण कदम परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर उठाया जा रहा है।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए दो सेंटर स्थापित किए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए दो सेंटर उज्जैन और इंदौर में स्थापित किए जाएंगे, जिसके बारे में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने बैठक में निर्देश दिए हैं। बैठक में पीएचडी उपाधि के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की गई।

उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की गई और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं आवश्यक तैयारियों के बारे में निर्देश दिए गए।

पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी का बयान

बैठक में एमपी ऑनलाइन के प्रभारी अधिकारी अभय करण ने पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया और इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं विषयवार सीट संख्या को ध्यान में रखते हुए, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews