हादसा : शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत

हादसा : शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के शहडोल जिले में एक सड़क हादसे के कारण खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जहां शुक्रवार देर रात बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से बारात लेकर देवलोंद जा रही थी। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े … बीएमएचआरसी के डॉक्टर्स का कमाल, सर्जरी कर युवक के पेट से निकाली ढ़ाई किलो स्पलीन

यह हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही ADGP डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित एसपी एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप में 42 लोग सवार थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews