PM Modi MP Visit: बारिश की संभावना के चलते रद्द हुआ प्रधानमंत्री का रोड शो, अब सिर्फ 2 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Rozgar mela

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश के भोपाल में आने वाले हैं। यहां पर वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक समय की तंगी और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। अब सिर्फ दो ही कार्यक्रम रखे गए हैं। पहला वंदे भारत को हरी झंडी दिखाना और दूसरा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करना। भोपाल में अपने दोनों कार्यक्रम निपटाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शहडोल जाने वाले हैं, जहां पर एक सभा रखी गई है। इसके अलावा वह पगड़िया गांव में जाकर मेल मुलाकात भी करने वाले हैं।

पीएम मोदी का संभावित दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:35 पर दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 9:50 पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

10:15 पर वह भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय जाएंगे और 10:30 बजे यहां से रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे।

11:00 बजे रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर 11:05 पर सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए रवाना होंगे।

11:15 से 12:15 तक प्रधानमंत्री मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

12:30 बजे लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग के जरिए भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:55 भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

पहले भी रद्द हुआ था रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले अप्रैल में मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। अप्रैल के पहले हफ्ते में हुए इस दौरे के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से आरके एमपी स्टेशन तक रोड शो प्रस्तावित किया गया था। हालांकि पीएमओ की ओर से मंजूरी न मिलने की बात कहते हुए इस कार्यक्रम को अचानक बदल दिया गया था और रोड शो कैंसिल हो गया था। अब एक बार फिर पीएम मोदी का रोड शो कैंसिल होने की बात सामने आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews