PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, 4 हजार करोड़ से ज्यादा की रेल-सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Rozgar mela

PM Modi MP Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचने वाले हैं। वह मध्य प्रदेश के सागर आने वाले हैं, जहां कई सारे परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान पश्चिमी मध्य रेलवे की बीना-कोटा रेल लाइन दोहरीकरण का लोकार्पण भी पीएम के हाथों होगा।

शनिवार दोपहर 2 के बाद प्रधानमंत्री सागर पहुंचेंगे यहां पर वह संत रविदास के स्मारक स्थल का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वो एक सार्वजनिक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनेंगे और कई सारी सौगात जनता को देंगे।

4 हजार करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजना

अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4000 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। कोटा-बीना परियोजना की बात करें तो इसमें लगभग 2475 करोड रुपए अनुमानित लागत आएगी। ये परियोजना राजस्थान के कोटा और बारां के साथ एमपी के अशोकनगर, सागर और बीना से गुजरने वाली है।

तैयारियों का दौर जारी

पश्चिमी मध्य रेलवे द्वारा लगातार इस परियोजना के लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। यह तीसरी बार है जब पश्चिमी मध्य रेलवे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में लगा हुआ है इसके पहले वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन और रानी कमलापति स्टेशन का शुभारंभ यह दोनों मौके रहे हैं, जब पीएम ने रेलवे के कार्यक्रमों में भाग लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews