पंचायत चुनाव के पहले पुलिस बड़ा एक्शन, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

पंचायत चुनाव के पहले पुलिस बड़ा एक्शन, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

दमोह, आशीष कुमार जैन। पुलिस (Damoh Police) ने पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पता लगाते हुए छापा मारा और वहां बन रहे हथियारों को जब्त कर लिया।  पुलिस ने हथियार बनाने वाले सहित उसे बेचने वाले और इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

दमोह पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार के निर्देश के बाद दमोह पुलिस पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के मद्देनजर कसावट किए हुए है। इसी क्रम में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीआई सत्येंद्र राजपूत के द्वारा मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया। इससे बड़ा खुलासा हुआ ।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट

पुलिस (Damoh News) ने एक के बाद एक कड़ी को जोड़ते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। इन सभी आरोपियों के पास से 12 कट्टे, चार माउजर तथा तलवारों के साथ इन सभी हथियारों को बनाने वाली सामग्री को भी बरामद किया है। तथा जिस फैक्ट्री में यह हथियार बनाए जा रहे थे, उस फैक्ट्री में प्रयुक्त सामग्री को भी जप्त किया गया है।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह की नक्सलियों से अपील, बुलेट से नहीं बैलेट से लड़े अपनी लड़ाई

पंचायत चुनाव के पहले पुलिस की कसावट के चलते इतना बड़ा खुलासा हो सका है। सभी आरोपी दमोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”654955244″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews