पुलिस ने पेश की मिसाल, नाराज माता पिता को किया राजी, कराई प्रेमी युगल की शादी

पुलिस ने पेश की मिसाल, नाराज माता पिता को किया राजी, कराई प्रेमी युगल की शादी

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस (Police) को आमतौर पर कड़क स्वभाव वाला और डंडे बरसाने वाला माना जाता है लेकिन कटनी पुलिस (Katni Police) ने इस धारणा को गलत साबित किया है , कटनी पुलिस ने प्रेमी युगल (Lover) का साथ देकर एक उदाहरण पेश कर इस बात को प्रमाणित किया है कि पुलिस अपराधियों के लिए कड़क है लेकिन आम शहरी की वो अच्छी दोस्त है, हर मुसीबत में उसके साथ है।

दरअसल कटनी जिले के बड़वारा थाने में पहुंचकर एक प्रेमी जोड़े ने शिकायत की कि वो एक दूसरे को दिलो जान से चाहते हैं, वे एक दूसरे की बिना जी नहीं सकते लेकिन उनके माता पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं। थाना प्रभारी अमित मिश्रा को लड़की रेणु चौधरी ने बताया कि मैं विनोद चौधरी से प्यार करती हूँ  उसी से शादी करना चाहती है लेकिन माता पिता राजी नहीं हो रहे, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वो जी नहीं पायेगी।

ये भी पढ़ें – Bribe : लोकायु्क्त का शिकंजा, भोपाल में रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एसआई

दिल से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी संजीदा हो गई। थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने दोनों के बालिग होने की तसल्ली कर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से मार्गदर्शन माँगा। एसपी ने एडिशनल एसपी मनोज केड़िया और डीएसपी शालिनी परस्ते को निर्देश दिए कि माता पिता को समझाया जाये। पुलिस की समझाइश के बाद माता पिता शादी के लिए राजी हो गए।

ये भी पढ़ें – MP के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका- दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

माता पिता के राजी होने के बाद थाना प्रभारी बड़वारा अंकित मिश्रा ने बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र (बसन्त) सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह को रेणु चौधरी व विनोद चौधरी की शादी में आने के लिये आमन्त्रित किया जिसे बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया उसके बाद बड़वारा थाना के सामने स्थित हनुमान मंदिर में सम्पूर्ण विधि विधान के साथ बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, वर एवम वधु पक्ष तथा बड़वारा पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर रेणु और विनोद की शादी करवाई।

ये भी पढ़ें – Bhind News : नशे के लिए पैसे ना देने से बौखलाए किन्नर ने कर दी युवक की हत्या

शादी संपन्न होने के बाद बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, वर वधु पक्ष के माता पिता एवम परिजनों ने शादी के बंधन में बंधे युगल जोड़े को शुभाशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने दरियादिली दिखाते हुए लड़की को पांच बर्तन, शादी का जोड़ा, कपड़े, गहने प्रदान किए। थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने ही सभी मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई एवम दोनो पक्षों को उनके ग्रह ग्राम तक पहुँचाने की व्यवस्था की।

बहरहाल शादी के बाद से प्रेमी युगल को मिलाने वाली कटनी पुलिस की संजीदगी और बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा की समझदारी, दरियादिली के चर्चे पूरे जिले में हो रहे हैं।

https://vimeo.com/591485758

https://vimeo.com/591485960

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews