मध्यप्रदेश में युवा छात्रों के लिए पुलिस द्वारा इंटर्नशिप कोर्स की शुरुआत, कानून व्यवस्था की जागरूकता बढ़ाने के लिए होगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में युवा छात्रों के लिए पुलिस द्वारा इंटर्नशिप कोर्स की शुरुआत, कानून व्यवस्था की जागरूकता बढ़ाने के लिए होगा कार्यक्रम

Police starts internship course for young students: मध्यप्रदेश के थानों में युवा छात्रों के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है, जिसमें उन्हें कानून के अध्ययन के लिए थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस पहल के तहत, छात्रों को आपराधिक कानून एवं प्रक्रियाएं, आपराधिक जांच, यातायात प्रबंधन और सामान्य पुलिसिंग के क्षेत्रों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। साथ ही साथ इसके बाकायदा उन्हें भारत सरकार द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

युवाओं को पुलिस व कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करना :

दरअसल मध्यप्रदेश शासन ने युवाओं में पुलिस व कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य यह है कि जब किसी युवा को पुलिस द्वारा चालान किया जाता है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया की समझ हो ताकि वह सही-गलत की पहचान कर सके। इस कारण, यह इंटर्नशिप कोर्स सरकार द्वारा अनुबंधित किया जा रहा है, जिससे छात्रों को भारत सरकार का अधिकृत इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।

युवा पोर्टल के माध्यम से होगा रजिस्ट्रेशन, 10 जिलों में क्लासेस का आयोजन:

इस योजना के तहत, युवा छात्र 10 जिलों के चयनित थानों में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके लिए उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल, और मुरैना जिले चयनित किए गए हैं। युवा छात्रों को इस कोर्स के लिए युवा पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर करना होगा, जिसका सत्यापन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक व प्राध्यापक करेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews