चाकूबाज से महिला को बचाने गया पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाज से महिला को बचाने गया पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाज ने घर में अकेली महिला को देखकर उसपर हमला कर दिया।  सूचना पर पहुंची डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब बीचबचाव का प्रयास किया तो एक आरक्षक चाकू लगने से घायल हो गया।  लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने को सौंप दिया।  मुरार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के तिकोनिया गली नंबर पांच में रहने वाली गुड्डीबाई पुरी ने सूचना दी थी कि बंटी मौर्य नामक बदमाश उसके घर में घुस आया है उसके साथ मारपीट कर रहा है उसके पास एक चाक़ू भी है।  सूचना पर तत्काल डायल 100 को मौके पर पहुँचाया गया।  डायल 100 पर तैनात सिपाहियों ने आरोपी को कब्जे में करने का प्रयास किया लेकिन बीचबचाव में आरोपी चाकूबाज के हाथ में मौजूद चाकू आरक्षक धर्मेंद्र पवैया को लग गया लेकिन फिर भी पुलिसकर्मियों ने आरोपी पर पकड़ ढीली नहीं की और उसे दबोच लिया।

 ये भी पढ़ें – ऊर्जा मंत्री के खंबे पर चढ़ने का असर, कर्मचारी हटा रहे घोंसले, झाड़ियां, अफसर मैदान में

पुलिसकर्मियों ने आरोपी बंटी को मुरार पुलिस थाने को सौंप दिया। पुलिस ने फरियादी गुड्डी बाई की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – Indore, हेल्थ और हैप्पीनेस में भी हो नम्बर 1 – श्री श्री रविशंकर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews