उपचुनाव में भाजपा को जीताने के लिये निजी चिकित्सकों ने लिया संकल्प

उपचुनाव में भाजपा को जीताने के लिये निजी चिकित्सकों ने लिया संकल्प

अशोकनगर/ हितेन्द्र बुधौलिया। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले निजी चिकित्सकों के लिये बीते दिनों प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ऑफ इंडिया अशोक नगर की शाखा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे करीब 2 सैकड़ा से अधिक निजी चिकित्सक उपस्थित रहे। यह सम्मान समारोह भाजपा की चुनावी रणनीति के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहा। आगामी उपचुनाव में इन लोगों से समर्थन जुटाने में भाजपा ने पहल की है। कार्यक्रम में निजी चिकित्सकों ने जहां भाजपा के लिये चुनाव में जीताने की बात कही है, वही भाजपा संगठन ने पीएमपी की मांगों को सरकार से पूरी कराने का आश्वासन दिया है।

शहर के गुना रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में हुये सम्मान समारोह में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी सहित पी एम पी के पधादिकारी एवं कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने सभी निजी चिकित्सकों को संबोधित कर हर संभव मदद करने की बात कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों से कही थी। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि अगर आगामी चुनाव में पी एम पी के सदस्यों ने उनकी मदद की तो उनकी मांगों को विधानसभा में रखेंगे।

अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले निजी चिकित्सकों ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह भाजपा प्रत्याशी जीताने के लिए संकल्पित है। हर एक निजी चिकित्सक घर-घर जाकर इस उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए लोगों से अपील करेगा साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। कार्यक्रम में विधानसभा विस्तारक प्रदीप दुबे, पूर्व विधायक गजराम सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज मनोरिया, डॉ जयमंडल यादव, डॉ दीपक मिश्रा,डॉ हरवीर रघुवंशी पूर्व महामंत्री प्रताप भान सिंह यादव, राजपुर मंडल अध्यक्ष जगदीश यादव मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews