गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपी फरार

गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी। हत्या की वजह आरोपी के दोस्त को मृतक द्वारा चांटा मारना बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाटीपुर थाने के टीआई आर बी एस विमल के मुताबिक आज बुधवार को सुबह वेंडी स्कूल के पास दर्पण कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुँचने के बाद मालूम चला कि राहुल शर्मा नामक युवक ने प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिकरवार की गोली मार कर हत्या कर दी।  गोली नजदीक से चलाई गई जो वरुण के गले को पार करती हुई पीठ से निकल गई।  उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – Wheat Procurement: मप्र के इन 15 जिलों में 2 दिन नहीं होगी गेहूं खरीदी, आदेश जारी

थाटीपुर थाने के टीआई आर बी एस विमल के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला है कि बीते रोज मंगलवार को मृतक वरुण ने आरोपी राहुल के दोस्त को चांटा मार दिया था उसी का बदला लेने के लिए आरोपी राहुल ने वरुण सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर की बेटी की मदद के लिए आगे आये सोनू सूद, दिया इंजेक्शन के इंतजाम का भरोसा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews