पदवृद्धि को लेकर वर्ग 1 चयनित शिक्षकों की DPI के सामने भूख हड़ताल

MP News: प्रदेश के शिक्षक पिछले पांच दिनों से अपनी पदवृद्धि की माँग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनकी पदवृद्धि की प्रक्रिया में ढील बरत रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था का स्तर प्रदेश में गिरता जा रहा है।
mp

MP News: वर्ग एक के चयनित छात्रों ने आज लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) कार्यालय के सामने नियुक्ति में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनका चयन होने के बावजूद उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं।

नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी

वर्ग एक के चयनित छात्र आज लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचे और नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इन छात्रों का कहना है कि वे वेरिफिकेशन के बावजूद भी नियुक्ति प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण वे अन्य जगहों पर नौकरी भी नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों ने अपने विरोध में बताया कि वे इस समय आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

शिक्षक पदवृद्धि की मांग पर धरना

पिछले पांच दिनों से प्रदेश के शिक्षक अपनी पदवृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनकी पदवृद्धि की प्रक्रिया को नजरअंदाज कर रही है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से अपनी मांग रखी है कि सरकार को जल्द से जल्द उनकी पदवृद्धि की जाए। उनका कहना है, “आज सरकार के ढीले रवैये के कारण प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। अगर सरकार ने जल्द ही हमारी पदवृद्धि को लेकर निर्णय नहीं लिया, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।” भूख हड़ताल के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
[dgv_vimeo_video id=”988814422″]

सरकार से शीघ्र समाधान की अपील

छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनके चयन की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत स्थिति प्रभावित हो रही है। उनकी केवल एक ही मांग है, सरकार उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करे ताकि वे अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकें और वर्तमान परेशानियों से निजात पा सकें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews