पुष्पराजगढ़: शादी समारोह में जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत

पुष्पराजगढ़: शादी समारोह में जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत

अनूपपुर/ मो अनीश तिगाला। शादी समारोह में जा रही एक बोलेरो गाड़ी जिला अंतर्गत राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत पुष्पराजगढ़ से लखौरा में पलट गई। हादसे में घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पुष्पराजगढ़ से सिंगरौली जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 22 वार्षीय बाबूलाल और एक 52 वर्षीय अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम थाने के प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को राजेन्द्रग्राम अस्पताल में पहुंचाया। जहाँ से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज राजेंद्रग्राम अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होने से वाहन पलट, जिससे ये भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews