शनिवार को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल, देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पचमढ़ी में जारी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने शनिवार को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल से सीधे पचमड़ी जाएंगे। राहुल गांधी शिविर में नए जिलाध्यक्षों से विभिन्न विषयों पर व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे।
शनिवार को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल, देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को दो दिवसीय मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) दौरे पर आ रहे हैं। वे सीधा भोपाल से पचमड़ी के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस (Congress) के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस शिविर में प्रदेशभर के 71 जिला अध्यक्ष भाग ले रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों के परिजनों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, और आयोजन टीम ने उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा है। राहुल गांधी शिविर में नए जिलाध्यक्षों से विभिन्न विषयों पर व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे। प्रशिक्षण का यह चरण 2 नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला बता रही है। राहुल गांधी का यह दौरा 2026 में होने वाले निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ऐसा भी कह सकते हैं कि एमपी में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां ​शुरू कर दी हैं क्योंकि कांग्रेस पूरी ताकत से बीजेपी का सामना करेगी।

राहुल गांधी का शेड्यूल

राहुल गांधी सोमवार दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे पचमढ़ी जाएंगे। दोपहर 3:35 बजे वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग सत्र में शामिल होंगे। लगभग तीन घंटे तक चलने वाले इस सेशन में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews