मनचले युवक को भारी पड़ा टीका लगा रही नर्स का वीडियो बनाना, गिरफ्तार

मनचले युवक को भारी पड़ा टीका लगा रही नर्स का वीडियो बनाना, गिरफ्तार

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना टीकाकरण के दौरान टीका लगा रही नर्स के साथ खींचे फोटो को सोशल मीडिया पर डालना एक मनचले युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो की शिकायत के बाद पुलिस ने मनचले युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी कथित समाजसेवी गिरफ्तार, सात दिन में दर्ज हुई थी दो शिकायतें

दरअसल राजगढ़ जिले के भाटखेड़ा गाँव का रहने वाला अरबाज खान ब्यावरा कला गाँव में टीकाकरण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर टीका लगा रही नर्स का टीका लगाते हुए फोटो खींच लिया और उस फोटो को एडिटिंग कर फिल्मी गाना डाल उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उस नर्स तक पहुंचा तो नर्स ने इस पूरे मामले को लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की और वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई। ऐसे में छापीहेड़ा थाने में वीडियो बनाने वाले मनचले अरबाज के खिलाफ धारा 354 और आपदा प्रबंधन की धाराओं के साथ ही आईटी एक्ट व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और पुलिस ने तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews