Rape : बैतूल में दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को जिंदा दफनाया, गिरफ्तार

Rape : बैतूल में दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को जिंदा दफनाया, गिरफ्तार

बैतूल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराधों (Crime against Women) का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं या बच्चियों से रेप (Rape) या गैंगरेप (Gang Rape) के मामले सामने आ रहे हैं। आज फिर बैतूल (Betul) से एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ रेप (Rape With Minor) करने के बाद आरोपी ने उसे जिंदा दफना (Buried alive) दिया। बच्ची की उम्र महज 13 साल है।

दरअसल बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के आदमी ने एक 13 साल की नाबालिग के साथ रेप करने के बाद उसे गड्ढे में फेंक दिया और उसके ऊपर पत्थर डाल दिए और उसे जिंदा दफना (Buried alive) दिया। इस दौरान लड़की को गंभीर चोटें आई है और पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 13 साल की नाबालिग अपने खेत की मोटर बंद करने के लिए आई थी। इसी दौरान वही बगल वाले खेत के मालिक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और रेप की खबर किसी को ना लगे इसलिए उसने नाबालिग को गड्ढे में फैंस कर उस पर पत्थर डाल के उसे जिंदा दफना दिया। जब बहुत देर बाद लड़की खेत से घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को उसकी चिंता होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने लड़की की तलाश करना शुरू की। काफी घंटे ढूंढने के बाद परिजनों को पीड़िता की आवाज सुनाई दी।

परिजनों ने तुरंत पहुंचकर लड़की को गड्ढे से बाहर निकाला और नाबालिग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उपचार के लिए तुरंत बच्ची को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। बच्ची की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत बलात्कार और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews