MP की इस जगह पर मिलता है रसमलाई पान, स्वाद बना देगा दीवाना, कीमत कर देगी हैरान

Rasmalai paan

Rasmalai paan: मध्य प्रदेश (MP) एक ऐसी जगह है जहां पर ना सिर्फ सांस्कृतिक विरासतें और ऐतिहासिक जगह मौजूद है बल्कि यहां का खाना भी खासियतों से भरा हुआ है। रसमलाई का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा और इसे खाया भी होगा। एक ऐसी मिठाई है जो किसी के भी मन को मोह सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मालवा की धरती पर रसमलाई पान के नाम से जाना जाता है।

उज्जैन (Ujjain) में लगभग 4 दशक से ज्यादा समय से फ्रीगंज क्षेत्र में एक पान की दुकान संचालित की जा रही है। इस दुकान पर पान के कई तरह की वैरायटी मौजूद है और यहीं पर स्वादिष्ट रसमलाई पान भी मिलता है। दूर दूर से लोग यहां के स्वादिष्ट पान का मजा लेने के लिए पहुंचते हैं।

महाकाल की नगरी में टावर चौक पर पंडित पान के नाम से यह मशहूर दुकान मौजूद है। पिछले 43 साल से यहां पर व्यापार कर रहे सुधीर पंडित के मुताबिक उनकी दुकान पर कई तरह की वैरायटी के पान उपलब्ध हैं। अलग-अलग मिठाइयों के नाम पर इन पान के नाम रखे गए हैं और शहर की जनता के साथ बाहर के लोगों के बीच भी यह बहुत प्रसिद्ध है। दुकान संचालक शौक के तौर पर इस व्यापार में उतरे थे और इसने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई। अब ना सिर्फ उज्जैन बल्कि पान खाने के शौकीन देशभर से उनकी दुकान पर पहुंचते हैं।

जानें Rasmalai paan की कीमत

इस दुकान पर हर तरह की कीमत के पान उपलब्ध हैं। 10 रुपए से पान की कीमत शुरू होती है जो 1000 रुपए तक जाती है। पान कितना भी सस्ता और महंगा क्यों ना हो इसमें वह जायका डालने की कोशिश की जाती है जिसे खाने वाला व्यक्ति कभी ना भूले। रेगुलर पान की मांग आम दिनों में यहां ज्यादा होती है इसलिए स्पेशल तैयार किए जाने वाले पान की कीमतों में मसाले की कीमत के हिसाब से उतार-चढ़ाव होता रहता है। विवाह समारोह और अन्य कार्यक्रमों में भी दुकान से पान सप्लाई किए जाते हैं। युवाओं का पसंदीदा फायर पान भी यहां पर मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews