
रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश (MP) में नशे के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रतलाम (Ratlam) पुलिस भी नशा मुक्ति अभियान चला रही है। अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 22 प्रकरण बनाए गए। यह प्रकरण अवैध शराब को लेकर बनाए गए हैं इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ 4 प्रकरण तैयार किए गए हैं।
रतलाम पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 22 हजार की अवैध शराब बरामद की है और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के ढाबों को भी तोड़ दिया गया है। ये ढाबे शनिवार और रविवार को बुलडोजर के जरिए गिराए गए हैं।
Must Read- सतना के डॉक्टर ने पर्चे पर श्री हरी के साथ हिंदी में लिखी दवाइयां, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब और 200 से ज्यादा देसी-विदेशी शराब के क्वार्टर जप्त किए गए हैं।
रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस नशा मुक्ति अभियान में आम लोग भी अपना सहयोग दे सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7049127232 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर के अवैध शराब और मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को दे सकता है। व्यक्ति यदि चाहे तो व्हाट्सएप के जरिए भी जानकारी दे सकता है। शिकायत करने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरीके से गोपनीय रखी जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

