Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : इस दिन से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन, जाने डिटेल्स

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना बना कर तैयार की है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना के तहत लोगों को रोजगार दिलाने के साथ ही कौशल भी सिखाया जाएगा।

इसका पंजीयन 7 जून से शुरू किया जा रहा है जो संस्थाओं के लिए होगा। वहीं युवाओं के लिए ये पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। अच्छी बात ये है कि युवाओं का प्लेसमेंट 15 जुलाई से होगा। इसके अलावा राज्य शासन और प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं का अनुबंध 31 जुलाई तक होगा वहीं अगस्त से युवाओं को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाएगा।

सैलरी डिटेल्स 

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

मध्यप्रदेश के प्रदेश के 18 से 29 वर्षीय रहने वाले जिन्होंने पांचवीं से 12वीं उत्तीर्ण कर ली है उन्हें 8 हजार रूपये दिए जाएंगे वहीं आइटीआइ में पास हुए लोगों को 8500 रूपये और डिप्लोमा वालों को 9 हजार रूपये। इसके अलावा उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को दस हजार रुपये दिए जाएंगे। 75 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थियों को डीबीटी से भुगतान की जाएगी। बची हुई 25 प्रतिशत शिष्यवृत्ति संबंधित प्रतिष्ठान में जमा करवाई जाएगी।

योजना का लाभ लेने वालों के लिए पंजीयन प्रक्रिया

  • योजना में ट्रेनिंग देने वाली संस्थाओं का पंजीयन 7 जून से और युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। युवाओं का प्लेसमेंट 15 जुलाई से होगा।
    राज्य शासन और ट्रेनिंग देने वाली संस्थाओं के मध्य 31 जुलाई को अनुबंध होगा। योजना में युवाओं को एक अगस्त से प्रशिक्षण दिया जाना शुरू हो जायेगा।
    योजना में चिन्हित प्रतिष्ठानों का पेन एवं जीएसटी पंजीयन अनिवार्य होगा।
    प्रतिष्ठान अपने कुल कार्य-बल के 15 प्रतिशत की संख्या तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं।
    जिन प्रतिष्ठानों में कम से कम 20 लोग नियमित रूप से कार्यरत हों, उनके कुल कार्य-बल की गणना ईपीएफ जमा करने के आधार पर की जायेगी। युवाओं को स्टाईपेंड एक वर्ष तक दिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews