School Holiday: मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को राहत, इन जिलों में स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, कलेक्टर का आदेश जारी

SCHOOL HOLIDAYS : मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। गिरते तापमान व कोहरे के कारण और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के स्कूलों में प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया गया है।
school news

सांकेतिक तस्वीर

इन दिनों मध्य प्रदेश भीषण सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। गिरते तापमान, बढ़ती ठंड और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि राजधानी भोपाल में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में  कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएंगी।

आज सोमवार को मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, आगर-मालवा, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और कटनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 

इंदौर में 3 दिन स्कूलों में अवकाश

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए 5, 6 और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेगा। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे।

5 जनवरी को इन जिलों में छुट्टी

  • अशोकनगर: जिले में अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा आज समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • हरदा: शीतलहर के चलते कलेक्टर सिध्दार्थ जैन के निर्देश पर जिले में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित किया गया है।
  • राजगढ़-दमोह-उज्जैन: जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 5 जनवरी को प्रभावी रहेगा।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में 2 दिन स्कूल बंद

  • गुना: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 5-6 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे।
  • आगर-मालवा: ठंड़ व गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक अध्यनरत छात्रों के लिए 5 व 6 जनवरी का अवकाश घोषित किया है।
  • मंदसौर-शाजापुर: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन (5-6 जनवरी) का अवकाश घोषित किया गया है।
  • विदिशा: कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय सभी स्कूलों के कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 2 दिन (5-6 जनवरी) का अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। रायसेन में भी दो दिन स्कूल बंद रहेंगे।
  • ग्वालियर-जबलपुर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 5 और 6 जनवरी को छुट्टी रहेगी। 7 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।
  • नीमच-रतलाम: जिले में सभी स्कूलों में 5 और 6 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों में अवकाश का आदेश लागू रहेगा।
  • टीकमगढ़ :कलेक्टर विवेक कुमार ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी है। अवकाश सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा। मंडला में भी 2 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews