4 बच्चों की मौत के बाद खुली RTO की नींद, चालानी कार्यवाई के साथ जब्त किए 10 स्कूल वाहन

ujjain

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन जिले (Ujjain) के नागदा रोड पर स्कूल टैक्सी और ट्रक के बीच हुए हादसे में 4 बच्चों की जान चली गई। जिसके बाद अब आरटीओ अमले की नींद खुली। दरअसल नागदा सड़क हादसे में गई 4 बच्चों की जान के बाद अब आरटीओ ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर वाहनों पर चालानी कार्रवाई की, साथ ही 10 स्कूल वाहन को जब्त भी किए।

दो दिन पहले उज्जैन उन्हेल रोड पर ट्रक और टैक्सी की ऐसी जोरदार टक्कर हुई जिसमें 4 मासूमों को अपनी जान गवाना पड़ी। ये हादसा इतना खतरनाक था कि सभी का दिल दहल गया। इस हादसे के बाद आरटीओ अमला सख्त हुआ और वाहनों की धरपकड़ और चालानी की कार्यवाई की। आज कार्यवाई करते हुए नागदा में चलने वाली स्कूली बस, मैजिक और ऑटो रिक्शा को आरटीओ के अमले ने रोक कर चेकिंग की।

Must Read : Indore: रिश्वत लेते धराई परदेसीपुरा की हेड कॉन्स्टेबल, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

ऐसे में नागदा में 4 तूफान वाहन, एक मैजिक वैन और 7-8 ऑटो अवैध रूप से जब्त किए गए। इतना ही नहीं 3 गाड़ियों पर 20 हजार की जुर्माना कार्यवाई भी की गई। वहीं ये भी खबर सामने आई है कि परिवहन विभाग के अमले ने भी आज स्कूली वाहनों को रोककर चेकिंग की। बताया जा रहा है कि उज्जैन की गाड़ियों में भी ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। दरअसल, उज्जैन के आरटीओ संतोष कुमार मालवीय चेकिंग से पूरे संतुष्ट है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews