MP News : सैलाना विधायक ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाने की मांग

सैलाना विधानसभा से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम मोहन यादव को मध्य प्रदेश के स्कूल अतिथि शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के लिए पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने अतिथि शिक्षकों के अलग-अलग वर्ग के लिए मानदेय बढ़ाये जाने की मांग की है।
cm mohan

Madhya Pradesh MLA Letter to CM :लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद रतलाम की सैलाना विधानसभा से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखा है।इस पत्र के माध्यम से विधायक ने मप्र के स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों का वेतन हर महीने 25 हजार तक बढ़ाने की मांग रखी है।

क्या लिखा है विधायक ने अपने पत्र में

सैलाना विधायक  कमलेश्वर डोडियार ने अपने पत्र में लिखा है कि मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 22 हजार अतिथि शिक्षक प्रायमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाईस्कूल में नियमित शिक्षकों के पदों के विरुद्ध शिक्षण कार्य करा रहे है लेकिन उक्त अतिथि शिक्षकों को कुशल मजदूरों से भी कम वेतन प्राप्त दिया जा रहा है।विधायक ने अतिथि शिक्षकों के अलग-अलग वर्ग के लिए मानदेय बढ़ाये जाने की मांग की है

अतिथि शिक्षकों का 25000 तक वेतन करने की मांग

पत्र में विधायक ने लिखा है कि  प्रायमरी स्कूल के शिक्षक को 15 हजार रूपये, मिडिल स्कूल के शिक्षक को 20 हजार रुपये एवं हाईस्कूल के शिक्षक को 25 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन / मानदेय के रूप में प्रतिमाह दिये जाने के आदेश जारी किये जायें जिससे कि सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों का शोषण बंद किया सकें।साथ ही अनुरोध किया है कि इस विषय में तत्काल कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से मुझे अवगत कराने का कष्ट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews