सतना में बोलेरो-ट्रक की टक्कर से 3 की मौत, बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहा था परिवार

सतना

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna District) गुरुवार-शुक्रवार रात दरमियान दुखद हादसा हो गया।यहां राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (NH-30) पर एक ट्रक और बोलेरो जीप की जोरदार भिडंत (Road Accident) हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस (Satna Police) मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया वही घायलों को रीवा (Rews) रैफर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह मामले में इंदौर में एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

हादसा सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना की बेला चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे क्र.30 गोविंदगढ़ मोड़ के पास का है। यहां देर रात रीवा में तिलकोत्सव कार्यक्रम से एक परिवार बोलेरो वाहन से वापस सतना लौट रहा था तभी उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई, इस घटना में बोलेरो सवार ड्राइवर सहित 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े.. चोर ने लौटाई वैक्सीन, बोला- सॉरी, पता नहीं था कोरोना की दवाई है, लेटर वायरल

टक्कर इतनी तेज थी कि घायल बोलेरो में बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें हाइवे पेट्रोलिंग वाहन ने बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रेक्यू कर सभी घायलों को निकालकर रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।बेला पुलिस के मुताबिक बोलेरो (एमपी 17 सीसी 5149) रीवा के कोठी निवासी वाल्मीकि पटेल की बताई जा रही है।

इनकी हुई मौत

  • नादन देहात थाना अंतर्गत ग्राम करुआ नरबार निवासी 56 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल पिता गुरुदयाल पटेल।
  • 41 वर्षीय अंगद प्रसाद पिता वाल्मीकि प्रसाद और ड्राइव रिगरा गांव निवासी 38 वर्षीय
  • उमाशंकर पटेल पिता विश्वनाथ पटेल
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews