सतना में ऑक्सीजन सिलेंडर कालाबजारी का भांडा फोड़, पुलिस और प्रशासन संयुक्त टीम की कार्यवाही

सतना

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सतना में कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते ऑक्सीजन (oxygen) को लेकर सतना (satna) में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) की कालाबाजारी भी हो रही है। इतना ही नहीं सतना जिला अस्पताल से भी रहस्यमयी ढंग से डेढ़ सौ सिलेंडर गायब हो गए। और जिले में जरूरतमंदों से एक सिलेण्डर कि कीमत 35000 तक वसूली जा रही है। गैस की कालाबाजारी (blackmarketing) की शिकायत पर आज सतना जिला प्रशासन (administration) ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जांच पड़ताल शुरू की और ऑक्सीजन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें… MP Weather: नए सिस्टम एक्टिव, गरज-चमक के साथ इन जिलों में बारिश के आसार

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश शाही और नगर निगम आयुक्त तन्वी हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सतना बस स्टैंड के पीछे विंध्या इंजीनियरिंग कॉलेज में छापा मारा। यहा जांच टीम ने करीब चार सौ ऑक्सीजन सिलेंडर जिनकी कालाबाजारी की जा रही थी उसे जब्त किया। जांच टीम को जिला अस्पताल से गायब 150 सिलेंडर भी इसी गोदाम में मिले ,जिन्हें जब्त किया गया है। विंध्या इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर राजीव जैन है जो फरार चल रहे है। तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर- कोरोना से स्टाफ नर्स की मौत, नर्सेस एसोसिशन ने की 55 लाख मुआवजे की मांग

प्रशासन ने सभी सिलेंडर जब्त कर लिए है और इन सिलेंडरों को अपनी कस्टडी में लेकर जिले के कोविड सेंटरों में इस्तेमाल के लिए दिया गया है ।वही राजीव जैन के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कानूनी कार्यवाही चल रही है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर मुआयना किया और रासुका के तहत कार्यवाही करने के संकेत दिए ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews