25 लाख रुपए मांग रहा है एसडीएम! नगर पालिका सारंगपुर सीएमओ ने एसडीएम पर लगाए आरोप

25 लाख रुपए मांग रहा है एसडीएम! नगर पालिका सारंगपुर सीएमओ ने एसडीएम पर लगाए आरोप

Rajgarh News : राजगढ़ का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें जिले के सारंगपुर नगर पालिका के सीएमओ एसडीएम पर रिश्वत करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस घटना के बाद सभी नगर पालिका कर्मचारी कार्यालय पर ताला लगाकर एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। यह वीडियो जिले के आला अधिकारियों तक पहुंचने की खबर सामने आई है जिसके बाद दोनों ही अधिकारियों को तलब किया गया है।

सीएमओ ने लगाया एसडीएम पर रिश्वत का आरोप 

वायरल वीडियो में सीएमओ सारंगपुर एल एस डोडिया एसडीम संजय उपाध्याय पर 25 लख रुपए लेने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वे चिल्ला चिल्ला कर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरे आदिवासी होने के कारण इनके द्वारा मुझे दबाया जा रहा है।

सीएमओ डोडिया का यह भी कहना है कि उपाध्याय द्वारा उनके ब्राह्मण होने की बात पर वे उसे धमकाते हैं, और अलग-अलग प्रकरणों में मुझे 25 लाख  रुपए मांग रहे हैं। वह मुझे पिछले 6 माह से परेशान भी कर रहे हैं।

आवास घोटाले की जाँच करने पहुँचे थे एसडीएम उपाध्याय 

आपको बता दें एसडीएम संजय उपाध्याय सारंगपुर में आवास घोटाले की जांच करने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे जहां दोनों के बीच यह बातचीत हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews