Sehore News: BJP को वोट देना महिला को पड़ा भारी, देवर ने की मारपीट, शिकायत दर्ज

Sehore News: BJP को वोट देना महिला को पड़ा भारी, देवर ने की मारपीट, शिकायत दर्ज

Sehore News: सीहोर से इस वक्त एक चौंका देने वाली खबर सामने आई हैं। मुस्लिम महिला का भाजपा को वोट देना इतना भारी पड़ा की हर कोई दंग रह गया। महिला के द्वारा भाजपा को वोट देने पर उसके देवर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिसका वीडियो इस वक्त सारे सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। यह मामला 4 दिसंबर यानी मतगणना के अगले दिन का बताया जा रहा है। महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी देवर पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी और पिता के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर कार्यवाही की माँग का ज्ञापन सौपा…

मामला सीहोर का….

कांग्रेसियों तुम्हारा अत्याचार अब नहीं चलेगा , तुम बचोगे… pic.twitter.com/05MWF1LO7A

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 8, 2023


आपको बता दें, सीहोर के ग्राम बरखेड़ा हसन गांव की रहने वाली 30 वर्षीय समीना बी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची थी। वहां पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी उसने बताया कि “मैं और मेरा पूरा परिवार 4 दिसंबर को बीजेपी की जीत की खुशियां मना रहे थे। जिसके चलते देवर जावेद को इस बात का पता चल गया कि मैंने कांग्रेस को नहीं बल्कि बीजेपी को वोट दिया है। जावेद कट्टर कांग्रेसी है उसे हमेशा से इस बात की नाराजगी रहती है कि हम बीजेपी को सपोर्ट करते हैं। पहले तो उसने अपशब्द कहे और फिर डंडे-लाठी से मार-पीट करने लगा। मारपीट में देवर की पति ने भी साथ दिया।”

पीड़ित महिला ने अहमदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने देवर के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी लगते ही राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और उन्होंने पीड़ित मुस्लिम महिला और उसके पिता के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह के पास शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

कलेक्ट ऑफिस पहुंची समीना बी ने कहा, कि ‘भाजपा को वोट देना मेरा अधिकार था। भारतीय जनता पार्टी की सभी योजनाओं का मुझे और मेरे बच्चों को भरपूर लाभ मिल रहा था। मेरे देवर का मुझे दंड देने का कोई अधिकार नहीं बनता। मैं इंसाफ के लिए यहां आई हूं, मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे पिता भी मेरे साथ है। मैंने भाजपा को वोट दिया था, किसी प्रकार का कोई पाप नहीं किया था।’

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews