वरिष्ठ पत्रकार पूजा खोदानी को मिला सम्मान, मेहनत और काम से बनाया है एक अलग मुकाम

वरिष्ठ पत्रकार पूजा खोदानी को मिला सम्मान, मेहनत और काम से बनाया है एक अलग मुकाम

MP News: एमपी ब्रेकिंग न्यूज की वरिष्ठ साथी और वरिष्ठ पत्रकार सुश्री पूजा खोदानी को आज पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। पूजा सालों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं और डिजीटल मीडिया में उनका अनुभव निश्चित ही उन्हें इस क्षेत्र में अलग स्थान दिलाता है।

समय के साथ पत्रकारिता में भी बदलाव हुआ है। आज डिजीटल मीडिया का युग है और खबरें एक क्लिक की दूरी पर है। लेकिन जितनी सरलता से ये पाठकों के लिए उपलब्ध है, उसके पीछे एक लंबी प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया को समझने और उसमें महारत हासिल करने वाली पूजा खोदानी को रविवार को जेके 24×7 चैनल द्वाराा एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया।

जैसे-जैसे त्वरित खबरों का दौर आ रहा है वैसे वैसे पत्रकारों पर जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। खबरों को जल्द से जल्द पाठकों तक पहुंचाने के साथ उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना भी जरुरी है। पूजा खोदानी का नाम उनकी बेहतरीन स्क्रिप्ट, भाषा के साथ कार्य के प्रति उनके समर्पण के लिए भी जाना जाता है। डिजीटल मीडिया की भाषा में कहें तो उनकी खबरों के व्यूअर्स और फॉलोअर्स मध्यप्रदेश ही नहीं, देशभर में बड़ी तादात में है। पत्रकारिका के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी उन्हें एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews