लाड़ली बहना योजना के पंजीयन में मुसीबत बना सर्वर, बिना ट्रैक्टर नहीं भर पाएगी 23 से 60 वर्ष वाली बहने फॉर्म!

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में सरकार द्वारा पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया गया है। लेकिन सर्वर की परेशानी एक एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है। फॉर्म भरने को लेकर 21 से 23 साल की उम्र वाली महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है लेकिन सर्वर के चलते पंजीयन की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। साथ ही वह महिलाएं जो 23 से 60 साल की कैटेगरी में आती हैं और पंजीयन नहीं करवा सकी हैं। उन्हें सिर्फ अपने या परिवार में किसी के नाम ट्रैक्टर होने पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

बिना ट्रैक्टर नहीं होगा पंजीकरण

जिले में अब तक 1174 नई पंजीयन हो चुके हैं। इनमें से 50 ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्हें ट्रैक्टर ना होने के कारण पंजीयन नहीं मिला है। ट्रैक्टर का वेरिफिकेशन आरटीओ के माध्यम से किया जाएगा, लेकिन इसके लिए आवेदक को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इसी के साथ जिले में 2 किस्ते पाने वाली महिलाओं की संख्या तीन लाख से ऊपर है, जिनमें से 3500 ऐसी हैं जिनके प्रकरण फेल हो गए हैं। 25 जुलाई से इस योजना में पंजीकरण फिर से शुरू किया गया है जिसे लेकर महिलाओं में उत्साह है।

बदली गई है उम्र की सीमा

बता दें कि पहले 23 से 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन अब इस उम्र को 21 साल कर दिया गया है। हालांकि 23 से 60 की उम्र की जो महिलाएं पहले पंजीकरण नहीं करवा पाई हैं उन्हें अब मौका नहीं दिया जाएगा। इन महिलाओं को तभी पंजीकरण मिलेगा जब इनके परिवार में ट्रैक्टर होगा।

इन्हें है पात्रता

लाडली बहना योजना में 23 से 60 वर्ष की वह महिलाएं पात्र हैं, जिनके परिवार में ट्रैक्टर हो। चाहे वह परिवार के किसी भी सदस्य के नाम क्यों ना हो। जिनके घर में ट्रैक्टर ना हो उन्हें पात्रता नहीं दी जाएगी। 21 से 23 साल की विवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं, जिसके लिए उन्हें मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews