Shahdol: होटल यश पैलेस में पुलिस का छापा, 19 जुआरी गिरफ्तार, 1.72 लाख रुपये बरामद

Shahdol: शहडोल जिले के गोरतरा इलाके में स्थित होटल यश पैलेस में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने होटल के एक कमरे से जुआ खेल रहे 19 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
shahdol

Shahdol: आए दिन जुआ खेलने की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं, जिससे समाज में इसके नकारात्मक प्रभावों की चिंता बढ़ती जा रही है। विभिन्न शहरों और कस्बों में गुप्त रूप से संचालित जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियों की घटनाएं आम हो चुकी हैं। इन घटनाओं में अक्सर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और रसूखदार लोग शामिल पाए जाते हैं, जो अपने सामाजिक दायित्वों को भूलकर इस अवैध गतिविधि में लिप्त होते हैं। अब ऐसा ही मामला शहडोल से आया है।

दरअसल, शहडोल जिले के गोरतरा इलाके में स्थित होटल यश पैलेस में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने होटल के एक कमरे से जुआ खेल रहे 19 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, कई दिनों से होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीति बनाकर रात में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के एक कमरे में शहर के नामी व्यापारी और रसूखदार लोग जुआ खेलते हुए मिले।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 लाख 72 हजार रुपये की नकदी, 21 मोबाइल फोन और जुआ खेलने का अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शहर के प्रमुख व्यापारी और सामाजिक प्रतिष्ठित लोग शामिल थे, जो गुप्त रूप से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को कोतवाली थाने लाया गया और उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews