Sheopur news:ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक ने डाली अश्लील तस्वीरें, हुआ निलंबित

Sheopur news:ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक ने डाली अश्लील तस्वीरें, हुआ निलंबित
श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट।  ऑनलाइन क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ा रहे एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें डाल दी। जिसके बाद बवाल मच गया और नियमों के उल्लंघन के कारण शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले का है। यहां विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप में कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में एक शासकीय स्कूल के शिक्षक को निलंबंन झेलना पड़ा।

यहां भी देखें- Ujjain News : क्षिप्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचे साधु-संत बैठे धरने पर, ये है कारण

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक का नाम इंसाफ मोहम्मद हैं। इंसाफ किला श्योपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाता है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एस के सोलंकी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक ने सोमवार की सुबह विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट जिसके बाद नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।

यहां भी देखें- Shivpuri News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा पटवारी, 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन के दोषी इंसाफ को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।

यहां भी देखें- MP News : शिवराज ने बच्चों को पिलाई “स्वर्ण प्राशन” की दो बूंद, पुष्य नक्षत्र से भी है संबंध

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन क्लासेस की पद्धति को अपनाया गया है। इसके चलते बातचीत में सहूलियत हो इसके लिए शिक्षण संस्थान और विद्यार्थियों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews