Shivpuri News : 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया जैन मंदिर से हुई चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Shivpuri News : 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया जैन मंदिर से हुई चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Shivpuri Crime News : शिवपुरी पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है, शहर के छत्री जैन मंदिर से चोरी भगवान की मूर्तियों को शिवपुरी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीन आरोपी सागर से ओर उसके बाद 2 आरोपी शिवपुरी कमलागंज से गिरफ्तार किये। चोरी में उपयोग की गई स्कॉर्पियो और 2 मोटर साइकिल बरामद की है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि बीते बुधवार को तडके सुबह शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को सूचना मिली कि गुरुद्वारा चौराहा स्थित देहात थाना के क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर में चोरी हो गई है। घटना पर से तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह चंदेल ने शहर के तीनों थाना प्रभारी एवं एसडीओपी शिवपुरी को मौके पर तलब कर स्वयं पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुचकर सूक्ष्मता से मौका मुआयना किया एवं चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी एवं आरोपियों की पतारशी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं क्राइम ब्रांच ग्वालियर को भी उक्त आरोपियों की पतारशी हेतु निर्देशित किया।

दो आरोपी फरार, जिनकी तलाश जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी पुलिस टीम ने घटना स्थल जैन मंदिर एवं कमलागंज क्षेत्र के लगभग 250 मकानों का गोपनीय सर्वे किया इस आधार पर शीघ्र यह पता लगा लिया कि घटना में स्थानीय युवकों के साथ-साथ दीगर जिले के भी कुछ बदमाश शामिल है इस क्लू पर काम करते हुए थाना देहात पुलिस ने अज्ञात आरोपियों का खुलासा करते हुये घटना में शामिल सात युवकों में से पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई प्रतिमायें भी बरामद कर ली है। साथ ही बताया जा रहा है कि अभी दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews