Shivpuri News: शिवपुरी के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी जीतमल सांखला की कोरोना से हुई मौत, इंदौर में चल रहा था इलाज

पूर्व सांसद

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। कोरोना संक्रमण (corona infection) की दूसरी लहर (second wave) में मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के शिवपूरी (shivpuri) की स्थिति काफी खराब होती नजर आ रही है। संडे लॉकडाउन (lockdown) और नाइट कर्फ्यू (night curfew) भी फेल साबित हो रहे हैं। इसी सिलसिले में आज इंदौर (indore) में भर्ती शिवपुरी के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी जीतमल सांखला की कोरोना से मौत हो गई।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई गई। इसमें निर्णय लिया गया है कि अब जिले में हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा और सिर्फ आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन इस रविवार यानी चार अप्रैल से प्रभावी नहीं होगा, बल्कि अगले रविवार यानी 11 अप्रैल से होगा। आगामी आदेश तक शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान गैस, मेडिकल स्टोर एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे लोग

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन फिर से चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को प्राशासन द्वारा एक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोग कोरोना को लेकर लापरवाह दिखाई दिए। बाजारों में बगैर मास्क के लोग घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। इसी तरह से लापरवाही बरतते लोगों पर प्रशासन सख्त कदम उठाने वाला है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews