सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

MP News

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। रीवा लोकायुक्त ने सिंगरौली (Singrauli) जिले में बड़ी कार्यवाही करते हुए देवसर न्यायालय मे 5000 रुपये की रिश्वत लेते रगें हाथ पकडा प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बता दे कि थाना बरगवां की पुलिस चौकी गोनर्रा में प्रधान आरक्षक शिव कुमार पनिका पदस्थ था जो आज देवसर न्यायालय परिसर के सामने लोकायुक्त रीवा की टीम ने 5000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े…Health Tips : नेचुरल पेनकिलर्स हैं ये फूड आइटम, दर्द से देंगे राहत, गोली खाने से पहले इन्हें आजमा कर देखें

आपको बता दें कि विद्यासागर प्रजापति पिता रामकरण प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पोडी 3 दुधमनिया, जिला सिंगरौली जो कि व्यवसायी हैं, उसने लोकायुक्त रीवा से शिकायत की थी कि मारपीट के मामले में समझौता कराने हेतु पुलिस चौकी गोनर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव कुमार पनिका 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं जबकि इससे पहले भी वह इस मामले में 5000 रुपया दे चुके हैं।

यह भी पढ़े…फेसबुक का पासवर्ड चुराने में माहिर हैं ये एंड्रॉयड एप्स, तुरंत कर दें डिलीट

शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए लोकायुक्त रीवा टीम के उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक जियाउल हक एवं 08 सदस्यीय टीम ने प्रधान आरक्षक शिव कुमार पनिका को गिरफ्तार किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews