कहीं मुकम्मल लॉकडाउन तो कहीं हुआ उल्लंघन, एसडीएम ने की दुकानें सील

कहीं मुकम्मल लॉकडाउन तो कहीं हुआ उल्लंघन, एसडीएम ने की दुकानें सील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 60 घंटे का लॉकडाउन (Lockdown) प्रभावी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ग्वालियर ने अपने विस्तृत आदेश में स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट रहेगी। व्यावसायिक और शैक्षणिक गतिविधियां बिलकुल बंद रहेंगी बावजूद इसके मुरार क्षेत्र में कुछ व्यापारियों ने लॉकडाउन (Lockdown)  के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए दुकाने खोल ली जिसे एसडीएम (SDM) ने पहुंचकर सील करा दिया।

लॉकडाउन (Lockdown) का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की टीमें शहर में सुबह से मुस्तैद है। शहर के लगभग सभी बाजार बंद हैं। जिन्हें अनुमति है वही आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल आदि ही खुले हैं बाकी शहर में सभी व्यावसायिक संस्थानों के शटर बंद हैं लेकिन मुरार क्षेत्र में कुछ दुकानदारों ने लॉकडाउन (Lockdown) के नियम का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकाने खोल ली। एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम (SDM Pushpa Pusham) को जब ये जानकारी मिली तो वे अपनी टीम के साथ वहां गई और उन्हें भी दुकाने खुली दिखाई दी उसके बाद उन्होंने मुरार के सौदागर संतर में संचालित अरोरा हार्डवेयर और पेंट हाउस, काका पेंट हाउस और श्रीनाथ पेंट हाउस को सील कर दिया।

एसडीएम पुष्प पुषाम ने बताया कि कुछ सब्जी बेचने वाले भी सड़क पर बैठ गए थे उन्हें भी पुलिस फ़ोर्स की मदद से हटवा दिया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार राउंड पर हैं कोई भी लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन  करते पाया गया उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews