जल्द उज्जैन को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत की सौगात, महाकाल के भक्तों को मिलेगी सुविधा

Vande Bharat train

Vande Bharat Train : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और राजधानी भोपाल को वंदे भारत की सौगात मिलने के बाद अब सितंबर के महीने में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इससे यात्रियों को भी काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। क्योंकि उज्जैन आने जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर उज्जैन के लिए वंदे भारत की शुरुआत हुई तो इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन को मिलने वाली ट्रेन भी 8 कोच की होगी। इस ट्रेन का रखरखाव जयपुर डिपो में होगा। कहा जा रहा है कि अगर इस ट्रेन का मेंटेनेंस जयपुर में होगा तो अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ट्रेन सुबह जयपुर से चलकर उज्जैन पहुंचेगी। वहीं कुछ समय बाद जयपुर के लिए वापस रवाना हो जाएगी। पहले कहा जा रहा था कि पश्चिम रेलवे को इस ट्रेन को दिया जाएगा अगर ऐसा होता तो ये ट्रेन सुबह इंदौर से चल कर दोपहर तक जयपुर पहुंचती और रात में उज्जैन आ जाती।

ऐसा होता तो ये ट्रेन नागदा-कोटा होकर चलने की संभावना सबसे ज्यादा रहती। अभी इस ट्रेन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी ट्रेन कब से शुरू होगी और इसका उद्घाटन कब किया जाएगा ये तय नहीं किया गया है। पहले सुधर कार्य किया जाएगा उसके बाद ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। ट्रेन का रंग भगवा होगा। अब तक अपने नीली कलर की ट्रेन देखी होगी लेकिन अब इसे भगवा रंग की ट्रेन की शुरुआत होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews