उज्जैन में नकली नोटों के धंधे का पर्दाफ़ाश, एसटीएफ ने 5 को गिरफ्तार किया

employees news

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (ujjain) में एसटीएफ (special task force) ने सोमवार को 13 लाख 35 हज़ार रुपये के नकली नोटों (fake currency) को जब्त किया। पुलिस के अनुसार ये सारे ही नोट असली नोटों की फोटोकॉपी हैं। इन्हीं के ज़रिए आरोपी, लोगों को अपने झांसे में लेते थे। इसी सिलसिले में पांचो आरोपियों को गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, उज्जैन अंजना तिवारी ने बताया कि मखबिर से उन्हें सूचना मिली कि अगर रोड के वेयर हाउस के पास संदिग्ध लोग नकली नोट लिए घूम रहे थे। सूचना मिलते ही एसटीएफ वहां पहुंची और कार क्रमांक 35 सीए 0591 में बैठे 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास 2000 और 500 के नकली नोट मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में इन नकली नोटों को चलाया है।

यह भी पढ़ें… पचास हजार रुपए के लालच में कर दी दोस्त की हत्या,एक वर्ष बाद पकड़ाया आरोपी

आरोपी असली नोटों की फोटोकॉपी करते थे और फिर उन पर रंग लगा देते थे। ग्राहकों से कहते थे कि ये रंग नहीं बल्कि केमिकल है जो कि गर्म पानी डालने पर हट जाएगा और नोट बिल्कुल असली दिखाई देंगे। इसका डेमो देते वक्त शातिर आरोपी असली नॉट का ही इस्तेमाल करते थे और इस प्रकार वे ग्राहकों को अपने झांसे में लेते थे।
पकड़े गए आरोपियों में से 4 आरोपी राजस्थान के हैं वहीं एक आगर का रहने वाला है। सभी आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं और सभी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें… मुरैना: साढ़े तीन करोड़ रुपए के डंप रेत जेसीबी से नष्ट करने के बाद 38 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews