
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सरकार की सख्ती के बाद भी पत्थर माफिया (Stone Mafia) बेख़ौफ़ है, वा न सिर्फ अवैध उत्खनन कर रहा है बल्कि वन विभाग की टीम और पुलिस पर भी फायरिंग और हमला कर रहा है। ताजा मामला ग्वालियर जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के जंगल का है। अवैध उत्खनन (Illegal mining) की सूचना पर जब वन विभाग और पुलिस की टीम पत्थर माफिया को पकड़ने गई तो माफिया ने फायर कर दिया, लेकिन वन विभाग (Forest Department) और पुलिस (Gwalior Police) की टीम ने भी फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया जिसे देखकर पत्थर माफिया भाग गया। पीछा कर वन विभाग और पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया उसके कब्जे से एक कट्टा बरामद हुआ है आरोपी एक जीसीबी मशीन छोड़कर भाग गए जिसे भी जब्त कर लिया गया।
सीएसपी नागेंद्र सिंह के मुताबिक तिघरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि महेंद्रपुर के जंगल में पत्थर माफिया द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम देर रात गश्त करने निकले। पुलिस और वन विभाग की टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर करीब 6-7 लोग जेसीबी मशीन के द्वारा पत्थर का अवैध उत्खनन करते दिखाई दिए। टीम ने जब उन्हें ललकारा तो पत्थर माफिया ने टीम पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। पत्थर माफिया द्वारा फायरिंग होता देख पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी तीन फायर ठोक दिए। जवाबी फायरिंग होती देख अवध उत्खनन में लगा माफिया भागने लगा।
ये भी पढ़ें – CCTV लगाने आये युवक ने डॉक्टर से मांगा था 10 लाख रुपये टैरर टैक्स, गिरफ्तार
माफिया को भागता देख पुलिस और वन विभाग टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी राधे यादव को पकड़ लिया। उसके बाकी साथी वहां से भाग निकले। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। वहीं अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया। गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी ने फरवरी के माह में वन विभाग की टीम पर हमला कर फायरिंग की थी और जेसीबी मशीन को लेकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति पर पहले से वन अपराध दर्ज हैं उसे घरबंदी कर पकड़ तो है लेकिन फायरिंग की पुष्टि होना अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें – Indore News: जन आशीर्वाद यात्रा में कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाने पर कांग्रेस ने ली आपत्ति
https://vimeo.com/589420189
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

