Manipur Crisis: हिंसा के बीच इंफाल में फंसे MP के 30 छात्र, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Manipur Crisis

Manipur Crisis News: मणिपुर में फिलहाल चल रही हिंसा की स्थिति के बीच ये जानकारी सामने आई है कि यहां के इंफाल इलाके में मध्य प्रदेश के 30 छात्र फंसे हुए हैं। इसमें खंडवा के 3 छात्रों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। ये सभी यहां इंफाल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गए हैं और मोबाइल तथा इंटरनेट जैसी सुविधा बंद होने के चलते परिजनों का बच्चों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। सभी सीएम शिवराज से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Manipur Crisis के बीच MP के छात्र

अपने बच्चों के इंफाल में फंसने की जानकारी लेकर जब परिजन पंधाना विधायक राम दांगोरे के पास पहुंचे तो उन्होंने तुरंत की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश वापस लाने की गुहार लगाई है।

Manipur crisis

[dgv_vimeo_video id=”824464669″]

विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि इंफाल के एनएसयू विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के 30 छात्र अध्ययन करने के लिए गए हुए हैं। मणिपुर में दंगे के हालात निर्मित होने के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है जिसे देखते हुए मेघालय, नागालैंड और मणिपुर सरकार ने अपने राज्यों के छात्रों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। आप से यह अनुरोध है कि खंडवा समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से इंफाल में पढ़ने गए फंसे हुए छात्रों को एयरलिफ्ट कर मध्यप्रदेश वापस लाने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं।

मणिपुर हिंसा की बात करें तो यहां पर आदिवासियों और गैर आदिवासी समुदाय में जंग छिड़ी हुई है। जिससे हिंसा का माहौल तब्दील हो गया है। कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और पूरे राज्य में सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। सेना के जवान लगातार गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews