MP Board: 10वीं और 12वीं के एग्जाम फॉर्म में 31 अक्टूबर तक सुधार कर सकेंगे विद्यार्थी, लगेगा इतना शुल्क

MP Board exam form

MP Board Exam Form: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की ओर से 10वीं तथा 12 वीं के विषयों में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर का समय दिया गया है। एक विषय के लिए 500 रुपए शुल्क के साथ शपथ पत्र देना होगा। इस संबंध में बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को फॉर्म सबमिशन के दौरान सामने आ रही परेशानियों और त्रुटियों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

विषय और संकाय में हो सकेगा सुधार

माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होने वाली है। मंडल की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई थी। इस प्रक्रिया के दौरान 10वीं का फॉर्म 9वीं के आधार पर और 12वीं का फॉर्म 11वीं के आधार पर भरा जाना था। हालांकि, कई स्कूलों और विद्यार्थियों की ओर से इस संबध में आवेदन दिया गया है कि उनके फॉर्म में विषय और संकाय की त्रुटि है। जिसके चलते अब मंडल ने सुधार के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया है।

जारी हुए निर्देश

10वीं या 12वीं के फॉर्म भरने के दौरान स्टूडेंट्स को गलत विषय प्रदर्शित हो रहे हैं। मंडल के मुताबिक ये विषय 9 वीं और 11वीं के आधार पर होने चाहिए। अब जिन छात्रों के साथ ये त्रुटि हुई है उस विद्यालय के प्राचार्य को पोर्टल पर उक्त छात्र की अंकसूची और बदलाव का घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। उसी के बाद विद्यार्थी विषय और संकाय में बदलाव कर सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews