Bhopal Crime News: दसवीं की छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार, अश्लील कमेंट करता था मनचला

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की राजधानी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है।भोपाल (bhopal) के रातीबड़ इलाके में नाबालिग लड़की (minor girl) से एक मनचला काफी समय से छेड़छाड़ (molestation) कर रहा था। लड़की के घर से निकलते ही मनचला उसका पीछा किया करता था और भद्दी टिप्पणियां (obscene comments) भी करता था। आरोपित की इन हरकतों के चलते लड़की ने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। अति हो जाने पर लड़की सोमवार को परिजनों समेत शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस (police) ने केस को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट (pocso act) के तहत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… इंदौर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम और पुलिस से लोगो का विवाद, आखिर में अवैध फैंसिंग हटाई गई

रातीबड़ पुलिस ने सूचना दी कि छेड़छाड़ की शिकार 16 वर्षीय युवती रातीबड़ के पास एक गांव की रहने वाली है। सोमवार को अपने परिजनों संग आकर उसने नौशाद अली के खिलाफ छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें… निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका- NSUI नेताओं समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

युवती 10वीं की छात्रा है और विद्यालय जाते वक्त मनचला उसके पीछे हो लेता था और परेशान करता था। इस वजह से युवती ने स्कूल जाना बंन्द कर दिया। 10वीं की परीक्षा हेतु उसे फिर जाना ही पड़ा तो आरोपी ने उसे बीच रास्ते रोक कर दोस्ती करने के लिए कहा। युवती के मना करने पर शादी के लिए कहने लगा। परेशान होकर युवती घर आगयी और परिजनों समेत आरोपी नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाने पहुंची।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews