दतिया में बढ़ा चोरों का आतंक, एक ही दिन में दो अलग-अलग क्षेत्रों में की लूट

वकील

दतिया,सत्येन्द्र रावत। एक तरफ दतिया पुलिस (Datia Police) नगर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने में लगी हुई थी। तो वही कुछ अपराधी नई वारदात को अंजाम देने में लगे हुए थे। जिसके चलते कोतवाली और देहात क्षेत्र में बदमाशों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में लूट (Robbery) का प्रयास एवं लूट की वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर पुलिस को ललकारा है।

यह भी पढ़ें….Bhopal News: कमलनाथ ने इस महिला नेत्री से कहा- आज भी जवान हूं मैं

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में पीताम्बरा मन्दिर (Pitambara Temple) के पास दुकान से गुटखा लेने के बहाने आये बदमाशों ने दुकानदार की सोने की चेन लेकर भाग निकले। वही गत दिवस की रात में अज्ञात बदमाशों ने देहात थाना क्षेत्र के उनाव रोड़ पर स्थित सिंह पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ लूट करने का प्रयास किया। लेकिन उसमें वह नाकाम रहे। यह दतिया पुलिस को एक बड़ा चेलेंज ही कहा जा सकता है कि एक तरफ पुलिस अपराधियों की नकेल कसने का पूरा प्रयास कर अपराधों की रोकथाम में लगी हुई है, तो वही बदमाश है कि शहर में वारदात को अंजाम देने से वाज नही आ रहे है और लगातार घटनाएं घटित कर पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहे है।

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंह पेट्रोल पम्प के मैनेजर विजय अग्रवाल पेट्रोल पंप पर थे। तभी रात दस बजे के करीब तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। किंतु मुनीम के चिल्लाने पर लूट कर पाने में असफल रहे और भाग निकले। यह पूरी घटना उनाव रोड बस बॉडी के सामने की है। इस घटना पर पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने एसपी अमन सिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर पेट्रोल पम्पों के पास पुलिस गश्त बढ़ाने और उत्तरप्रदेश से दतिया आ रहा पेट्रोल डीजल को रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, सचिव मानवेन्द्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष अन्नू अंगल और बल्लन गुप्ता के नाम शामिल हैं। वही दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के पीताम्बरा मन्दिर के पास की है। वही दुकानदार कैलाश चंद चौरसिया से राजश्री गुटखा लेने के बहाने दुकान पर आए, बाइक सवार बदमाश दिन दहाड़े दुकानदार की चैन लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। यह घटना सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी गई है।

यह भी पढ़ें….Ratlam News: शादी समारोह में भिड़े पिता-पुत्र और दामाद, गंभीर रूप से घायल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews