सहेली के लिए सब कुछ करेगा, रसिक शिक्षा अधिकारी का ऑडियो वायरल

सहेली के लिए सब कुछ करेगा, रसिक शिक्षा अधिकारी का ऑडियो वायरल

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। शिवपुरी (Shivpuri) जिले के शिक्षा अधिकारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक महिला शिक्षिका के साथ में काफी अंतरंग बातें करते नजर आ रहे हैं। महिला के ना नुकर करने के बाद भी उसे ट्रांसफर कराने का प्रलोभन दे रहे हैं बल्कि साथ घूमने का ऑफर भी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शिवपुरी जिले के शिक्षा अधिकारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक महिला शिक्षिका के साथ में लंबी बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल महिला और उसका पति दोनों शासकीय शिक्षक हैं और अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ है। महिला अपनी पारिवारिक स्थिति का हवाला देकर प्रॉपर शहर में अपना ट्रांसफर कराने का निवेदन कर रही है। इस पर शिक्षा अधिकारी उसे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तुमने पहले क्यों नहीं बताया। अब तो ऑनलाइन ट्रांसफर बंद हो गए हैं। लेकिन फिर भी मैं कोशिश करता हूं। इतना ही नहीं शिक्षा अधिकारी महोदय महिला को यार और सहेली भी कहकर भी संबोधित कर रहे हैं और उससे कह रहे हैं कि अपने कुछ फोटोग्राफ मेरे व्हाट्सएप पर भेजो।

Must Read- Virat Kohli को कंधे पर उठाए घूमे Rohit Sharma, पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न

महिला शिक्षिका के डांडिया नृत्य की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। महिला को वे कभी ट्यूबलाइट कहते हैं तो कभी सहेली। इतना ही नहीं, उसे यह भी ऑफर दे रहे हैं कि वह साथ में घूमने चलें। कुछ दिन पहले के घटनाक्रम का भी शिक्षा अधिकारी उल्लेख कर रहे हैं जिसमें महिला शिक्षिका के आने पर वे बदहवास हो गए थे। शिवपुरी जिले में यह ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ महिला शिक्षिका के हितों को ध्यान में रखते हुए इस ऑडियो को ना अपनी इस खबर में डाल रहा है और ना ही इस ऑडियो वायरल की पुष्टि करता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews