दिल्ली तक 320 किलोमीटर की साइकिल रैली लेकर निकले BSF जवान, राजघाट पर होगा समापन

दिल्ली तक 320 किलोमीटर की साइकिल रैली लेकर निकले BSF जवान, राजघाट पर होगा समापन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इस सालआजादी का अमृत महोत्सव मना रहे देश में लगातार कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में देश की एकता अखंडता को मजबूत रखने का संदेश लेकर BSF के जवान देश के अलग अलग क्षेत्रों से साइकिल रैली निकाल रहे हैं। आज शनिवार को BSF अकादमी टेकनपुर की साइकिल रैली को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत और फिट रहे इंडिया का संदेश लेकर साइकिल पर निकले BSF टेकनपुर के 15 जवान अलग अलग राज्यों से होते हुए 320 किलोमीटर की यात्रा कर नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रैली का समापन करेंगे ।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को हुआ डेंगू, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

ग्वालियर में वीरांगना लक्ष्मी बाई के शहीदी स्मारक पर साइकिल रैली रवाना होने से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) , BSF, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ये रैली जहाँ जहाँ से निकलेगी लोगों को याद दिलायेगी कि हम जिनके कारण आजाद हुए हैं उनका स्मरण हमें कभी नहीं भूलना है।

ये भी पढ़ें – UPSC 2020 : MP के स्वर्गीय IAS के बेटे ने पूरी की पिता की इच्छा, आईएएस में सफल

उधर BSF टेकनपुर के डायरेक्टर IG जे एस ओबेरॉय (IG JS Oberoi) ने जानकारी देते हुए बताया कि BSF तीन साइकिल रैली इस क्षेत्र से रवाना हुई हैं। एक 22 सितंबर को ओरछा से निकली है दूसरी 23 को झांसी से रवाना हुई है और आज ये ग्वालियर से रवाना हुई है। ग्वालियर की रैली में 15 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए BSF फ्रंट लाइन ऑफ सिक्योरिटो फोर्स है। हम देश की अखंडता और एकता को कायम करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसी संदेश के साथ ये रैली निकली है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में भारी गिरावट, खरीदने का सुनहरा अवसर

गौरतलब है कि देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में इस तरह के कई आयोजन किये जा आरहे हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews