Jabalpur News : रात में आइसक्रीम खाने के शौक ने पहुंचाया हवालात, ये है पूरा मामला

Jabalpur News : रात में आइसक्रीम खाने के शौक ने पहुंचाया हवालात, ये है पूरा मामला

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट।  जबलपुर (Jabalpur) के सदर में आधी रात को 4 युवकों को आइसक्रीम (Icecream) खाने का ऐसा शौक दौड़ा कि  सब भूलकर पहुँच गए आइसक्रीम शॉप में चोरी करने पर शायद युवको की किस्मत खराब थी कि युवको के आइसक्रीम खाने से पहले शॉप का मालिक आ गया और युवको को  अपने साथ कैंट थाने ले गया।  युवको ने आइसक्रीम चोरी में शॉप के नौकर को भी साथ में मिला लिया।

महंगा पड़ गया रात को आइसक्रीम खाने का शौक

दरअसल जबलपुर (Jabalpur) कैंट थाना क्षेत्र में इंडियन डेयरी आइसक्रीम की शॉप है, कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि इंडियन डेयरी आइसक्रीम शॉप के संचालक हर्ष कुमार ने सूचना दी कि उसकी दुकान में 4 युवक चोरी की नीयत से घुसे हैं, पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो केंट के रहने वाले नवीन खरे, माइकल स्वामी, प्रफुन्न चौधरी और एक नाबालिग किशोर को क्षेत्रीय लोग पकड़कर रखे थे, चारों से पूछताछ की गई तो सभी स्वीकार किया आइसक्रीम खाने वह दुकान में घुसे थे।

ये भी पढ़ें – Guna : महिला को डायन बताकर पीटा, गांव में बीमारी फैलाने का अंधविश्वास

नौकर को साथ में लिया फिर बनाया प्लान

कैंट पुलिस ने बताया कि 1 किशोर और 3 युवकों को रात में आइसक्रीम खानी थी उन्होंने इंडियन डेयरी आइसक्रीम शॉप में काम करने वाले नवीन खरे से संपर्क किया। नवीन खरे ने दुकान की चाबी चुराते हुए अपने दोस्तों को दुकान के पास बुला लिया, लेकिन आधी रात में जब दुकान खुली देखी तो कुछ लोगों ने दुकान संचालक को फोन कर दिया, इसी बीच दुकान संचालक अपने साथियों को लेकर दुकान पहुंच गया जहां पर 1 किशोर और 3 युवकों को दुकान में चोरी से आइसक्रीम खाते पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – महंगाई के खिलाफ माकपा का आक्रोश, शहर के सभी कोनों से निकाली पदयात्राएं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews