Ujjain : बाबा की सवारी से होगा ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण का शुभारंभ, चिंतामन गणेश को पहला आमंत्रण

ujjain mahakal

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर (Ujjain) में जल्द ही महाकाल लोक (Mahakal Lok) के लोकार्पण का शुभारंभ होने वाला है। इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है। इसका शुभारंभ आज महाकाल बाबा की सवारी के साथ किया जाएगा। ये कार्यक्रम 7 दिवसीय है। इसके लोकार्पण के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उज्जैन आएंगे। साथ ही आज विजयदशमी के दिन भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर शमी वृक्ष का पूजन करने के बाद दशहरा मैदान जाएंगे। यहां ठाट बाट से महाकाल बाबा की सवारी निकाली जाएगी। उसके बाद महाकाल लोक के उद्घाटन का कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम सात दिवसीय है।

Must Read : रीयल एस्‍टेट कारोबार में रौनक, पिछले साल के मुकाबले इस साल इतने करोड़ का हुआ सौदा

ऐसे में पहले दिन इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होने के लिए उज्जैन आएंगे। वह महाकाल बाबा की सवारी में भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं इस दौरान कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें शमी वृक्ष विजय का प्रतीक है। ऐसे में आज विजयदशमी के दिन महाकाल बाबा की सवारी सबसे पहले शमी वृक्ष की पूजन करेंगे उसके बाद प्रस्थान करेंगे। दरअसल, भगवान महाकाल उज्जैन के राजा है। इसलिए आज विजयदशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन करने के बाद वह दशहरा मैदान जाएंगे। यह परंपरा काफी सालों से चलती आ रही है। आज सवारी के बाद हे महाकाल लोक के लोकार्पण का भी शुभारंभ होने वाला है।

आज निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में घुड़सवार दल, सशस्त्र बल की टुकड़ी, पुलिस बैंड आदि सभी लोग शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों से आए वाद वादक, बैंड बाजे, भजन मंडल, झांझ, डमरु दल, हाथी आदि भी शामिल रहेंगे। इस सवारी के दौरान झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर के दिन ‘महाकाल लोक” का लोकार्पण है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे और वहीँ लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण में पूरे प्रदेश को आमंत्रण किया गया है। लेकिन सबसे पहला आमंत्रण चिंतामण गणेश को दिया गया है। उसके बाद ही बाकि सभी को दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews