
मुंगावली, स्वदेश शर्मा। शनिवार को मुंगावली में उस वक़्त राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के लिए अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान एक भाजपा नेता ने चिल्लाना शुरू कर दिया, दरअसल यह भाजपा नेता जसबंत सिंह यादव ठेकेदार भी है। और इसका लंबे समय से चार लाख का एक भुगतान पिपरई नगर परिषद ने रोक रखा था, इसी बात से नाराज नेता जी ने राज्यमंत्री की मौजूदगी को भी दरकिनार करते हुए रंगदारी दिखानी शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक, नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी
राज्यमंत्री के सामनें ही भाजपा नेता जसबंत सिंह ने जोर-जोर से नगर परिषद सीएमओ को चिल्लाना शुरू कर दिया, कुछ देर तक मंत्री बृजेन्द्र सिंह सुनते रहे लेकिन आवाज़ जब कुछ ज्यादा ही तेज़ हो गई तो उन्हें बीच मे बोलना पड़ा और उन्होंने भाजपा नेता को समझाइश दे दी,की यह तरीका ठीक नही है। लेकिन इसके बावजूद भी जसबंत सिंह बहस करता रहा। वही मंत्री इस स्थिति में असहज नज़र आये।
[dgv_vimeo_video id=”633860828″]
