नए कमिश्नर ने बदला पूर्व कमिश्नर का आदेश, वापस लौटे जनसम्पर्क अधिकारी

नए कमिश्नर ने बदला पूर्व कमिश्नर का आदेश, वापस लौटे जनसम्पर्क अधिकारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर नगर निगम के नवागत कमिश्नर (Gwalior Municipal Corporation Commissioner) ने अपने पहले ही आदेश में पुराने कमिश्नर के एक आदेश को बदल दिया है।  नगर निगम कमिश्नर किशोर कुमार कन्याल ने नगर निगम के पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर को उनकी जिम्मेदारी वापस सौंप दी है।

जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक मधु सोलापुरकर को एक बार फिर नगर निगम ग्वालियर का जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया है।  नगर निगम के नवागत कमिश्नर किशोर कुमार कन्याल ने पूर्व कमिश्नर शिवम वर्मा के 10 मई 2021 के आदेश को बदलते हुए आज गुरुवार को जारी किया।

 ये भी पढ़ें – इंदौर के रसोमा चौराहे पर अब युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल, फिर उठे सवाल

पूर्व कमिश्नर शिवम वर्मा ने उपयंत्री केशव चौहान को जनसम्पर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार देकर जनसम्पर्क अधिकारी बनाया था।  नए आदेश के बाद केशव चौहान से उनका ये प्रभार हट गया है। अब एक बार फिर मधु सोलापुरकर नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी बना दिए गए हैं।  गौरतलब है कि मधु सोलापुरकर जनसम्पर्क विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है  और लम्बे समय से नगर निगम में भी सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ऑनर किलिंग : UP के प्रेमी युगल की हत्या कर शव MP- Raj में फेंके, लड़की के पिता चाचा गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews