रतलाम में जर्जर मकान की छत गिरी, दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

रतलाम में जर्जर मकान की छत गिरी, दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान की जर्जर छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में घर में अंदर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे और उनकी मां शामिल है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल गया। घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार मूलत: झाबुआ के पारा निवासी पति- पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रोजगार के लिए रतलाम में रहते थे। वे यहां शहर के जवाहर नगर में चार बत्ती चौराहे पर एक पुराने मकान की पहली मंजिल पर किराए से रहते थे। बुधवार रात परिवार खाना खाकर सोने चला गया। तभी अचानक गर्डर फर्शी वाली छत गिरी और उसमें सभी दब गए। आवाज सुनकर नीचे रहने वाले लोग ऊपर पहुंचे तो वहां सभी को मलबे के नीचे दबा पाया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे परिवार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्त के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना में मां और उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं पिता घायल हो गया है जिसे इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का नाम शर्मिला(35), राजवीर(10) और यशिका(6) है। बताया जा रहा है कि मकान 40 से 50 साल पुराना बताया जा रहा है, जिस कारण मकान की छत बहुत जर्जर हो गई थी। मकान मालिका का नाम गोपी वर्मा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews