चोरी की नियत से घर में घुसना चोर को पड़ा मंहगा, वकील ने मारी गोली

चोरी की नियत से घर में घुसना चोर को पड़ा मंहगा, वकील ने मारी गोली

जबलपुर, संदीप कुमार। एक व्यक्ति को चोरी करने के लिए घर मे घुसना तब महंगा पड़ गया जब चोर को अपने घर मे घुसा देख एक वकील ने अपनी लाइसेन्सी बंदूक से गोली मार दी। इस घटना में चोर की मौक़े पर ही मौत हो गयी।

पूरा मामला जबलपुर के छापर स्थित सत्यानंद बिहार कालोनी रामपुर में रहने वाले एडवोकेट विनोद कुमार मिश्रा के घर का है, जहाँ देर रात चोरी करने की नीयत से उनके घर मे एक चोर घुस गया। जिसकी भनक वकील विनोद को लग गयी, चोर को अपने घर में घुसा देख एडवोकेट विनोद मिश्रा ने अपनी लाइसेनसी बंदूक से चोर को गोली मार दी जिससे चोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी खुद वकील ने डायल 100 को दी
जानकारी अनुसार एडवोकेट विनोद मिश्रा जबलपुर हाई कोर्ट में वकील है और उन्होंने खुद चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोर को गोली मारने की जानकारी डायल 100 को कॉल करके दी थी। जिसके बाद डायल 100 सहित गोरखपुर थाने के स्टाफ और पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और मामला जांच में लिया। फिलहाल चोरी करने की नीयत से घर मे घुसे अज्ञात चोर की शव की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। चोर कौन था और वो वकील के घर क्या करने आया था, फिलहाल अभी ये पता नही चल पाया है। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है, जांच उपरांत ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews