Walking Safari: वॉकिंग सफारी पर जाने का बना रहे हैं प्लान, मध्य प्रदेश की ये डेस्टिनेशन है बेस्ट

Walking Safari

Walking Safari MP: आजकल लोगों को जंगलों में सफारी करना बहुत पसंद आता है। बड़ी संख्या में लोग नेशनल पार्क का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें प्रकृति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद होता है। कुछ लोगों को टाइगर देखना पसंद होते हैं और कुछ ट्रेकिंग करना बेहतर समझते हैं। इन सब के बीच वॉकिंग सफारी भी आजकल पॉपुलर हो चुका है। ये एक सोलो ट्रिप है जिसका कई लोग आनंद लेते हैं।

वॉकिंग सफारी पर आप अकेले या फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी जा सकते हैं। अगर आप भी इसी तरह का कुछ प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आप वॉकिंग सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह सतपुड़ा नेशनल पार्क है जो देश भर में प्रसिद्ध है।

सतपुड़ा नेशनल पार्क

सतपुड़ा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। 524 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी। समुद्र तल से इस खूबसूरत जगह की ऊंचाई 1352 मीटर है। यहां बहुत ही दुर्गम जंगल मौजूद है और ऊंची चोटियों के साथ सपाट मैदान भी देखने को मिलते हैं।

Walking Safari

कैसे पहुंचे नेशनल पार्क

सतपुड़ा नेशनल पार्क जाने के लिए सबसे पास जो शहर है वह पचमढ़ी, रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से सबसे नजदीक पिपरिया पड़ता है। पिपरिया से सतपुरा नेशनल पार्क की दूरी सिर्फ 55 किलोमीटर है। अगर आप ट्रेन का सफर कर के इस नेशनल पार्क तक पहुंचना चाहते हैं तो भोपाल के रास्ते भी यहां पर पहुंचा जा सकता है।

Walking Safari का लें आनंद

आप नेशनल पार्क जा रहे हैं तो बाघों का दीदार तो जरूर करना चाहेंगे। बाघ देखने के लिए सतपुड़ा नेशनल पार्क एक बेहतरीन जगह है। हालांकि, यहां पर घने जंगल होने की वजह से इन्हें देखना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अन्य खूबसूरत वन्य प्राणी आप यहां देख सकते हैं।

अगर आप यहां पर वॉकिंग सफारी कर रहे हैं तो बाघ के अलावा चीतल, चिंकारा, सांभर, नीलगाय, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर, गौर, लोमड़ी, काला हिरण समेत तरह तरह के जानवर आपको देखने को मिलेंगे। इन जानवरों का दीदार आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews